ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा पंचायत के शर्मा टोला से दुर्गा मंदिर स्थान के बीच अर्धनिर्मित सड़कों के किए जा रहे निर्माण के दौरान हुए विवाद को, सुलझाने आये सरपंच बिरेंद्र कुमार मंडल के साथ स्थानीय निवासी नारायण शर्मा के साथ सपरिवारों ने किया गाली-गलौज व मारपीट। सरपंच बिरेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर, हो रहे विवाद को पूर्व में हीं पंचायत कर, सुलह किया जा चूका है।
जिसमें सभी के द्वारा सहमति दिए जाने के बाद कार्य प्रारंभ किया गया। जो तेजी से चल रहा है। आज फिर नारायण शर्मा ने बीच में ही निर्माण कार्य रोक अपने जमीन होकर, सड़क जाने से रोक दिया। उसका कहना था मैं अपने जमीन होकर सड़क नहीं जाने दूंगा।
जिस पर समझाने आये तो मारपीट, गाली-गलौज व लीज पर रखे अपने जमीन का पैसा करीब पचासी हजार जो मेरे पैकेट में रखा था वह छीन लिया। वहीं ग्रामीण मिथुन मिथुन कुमार, अभधेश शर्मा व विनोद शर्मा के साथ अन्य ग्रामीणों ने बताया यह सड़क करीब सात दशकों से चल रहे हैं।
ढोलबज्जा जाने का यह मुख्य मार्ग है। इस सड़क को बन जाने से छः पंचायतों के लोगों को सहुलियत होगा। उक्त बातों को लेकर, सरपंच बिरेंद्र कुमार मंडल ने कदवा ओपी थाने में लिखित आवेदन दिया है। जहां देर रात तक सुलह की बात रही थी। मौके पर ढोलबज्जा सरपंच मुरारी यादव, पूर्व सरपंच सुबोध मिश्रा के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
