सांसद ने मिरजाफरी खादी भंडार और सड़क का किया उद्घाटन, लौटेगी प्रसिद्धि-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

खरीक : भागलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शनिवार को खरीक प्रखंड के खादी नगरी मिरजाफरी में मिरजाफरी खादी भंडार का उद्घाटन फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि आजादी के पूर्व समय से मिरजाफरी खादी नगरी के रूप में प्रसिद्ध रहा है. यहां के खादी वस्त्रों की विदेशों में मांग रही है. उत्तरोत्तर बदलते समय के मुताबिक बुनकरों की हालत नाजुक होती चली गई और हस्तकरघे की आवाज बंद होने लगी. बुनकरों का पलायन होने लगा. अब समय आ गया है बुनकरों की हालत में हमें सुधार करना होगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब मिरजाफरी को खादी वस्त्र के उत्पादन में अपने गौरवमई अतीत को देखकर फिर से एक बार जोरदार पहल करने की जरूरत है. खादी भंडार की खासियत है कि मिरजाफरी में उत्पादित खादी वस्त्रों को आधुनिक ढांचे में ढालकर तैयार किया गया है जो युवाओं को काफी पसंद आ रहा है. भंडार के संचालक मोहम्मद जियाकत और मोहम्मद नजाकत ने कहा कि मिरजाफरी में तैयार की गई वस्त्रों को खादी भंडार में प्रमुखता से संग्रहण किया गया है.

ताकि खादी कपड़ों की खरीददारी करने वाले लोगों को दूसरी जगह भटकना ना पड़े और ना ही खादी के गुणवत्ता के साथ कोई छेड़छाड़ किया गया हो. खादी का मतलब शुद्ध खादी. इसका विशेष ख्याल रखा गया है. खादी भंडार में मिरजाफरी में तैयार महिलाओं के परिधान का खादी कपड़ा, लूंगी, तौलिया गमछा, बेडशीट, दुपट्टा समेत कई तरह के अत्याधुनिक परिधान के खादी कपड़े उपलब्ध है.सांसद ने बारिकी से मिरजाफरी के खादी उत्पादों का अवलोकन किया

सांसद ने मिर्जापुरी में तकरीबन 1300000 रुपए की लागत से तैयार होने वाली सड़कों का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उस्मानपुर पंचायत के मिर्जापुरी गांव में सांसद ने मोहम्मद सजीर के घर से जैनुल अंसारी के घर तक पीसीसी सड़क 562500 रुपए की लागत से तैयार सड़क का शिलान्यास किया. वही मिर्जापुरी में ही स्वर्गीय एनुल के घर से दक्षिण शकील के घर तक पीसीसी सड़क और इज्जतमागाह तक ईट सोलिंग सड़क का उद्घाटन किया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मिरजाफरी के लोगों को हर तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. किसी को कोई दिक्कत हो, परेशानी हो तो वे अभिलंब सांसद से संपर्क करें समस्या का समाधान होगा.

मिरजाफरी का विकास कार्य रुकेगा नहीं. सांसद ने इस बात का लोगों को भरोसा दिलाया. इस अवसर पर मोहम्मद नजाकत अंसारी,परवेज,शंभू कुमार, मुखिया मोहम्मद आबिद अंसारी. सरपंच मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी, पूर्व सरपंच मोहम्मद खुर्शीद, गुलाम अंसारी,मुर्शीद, बबलू, मुनीश, प्रखंड प्रमुख झारी यादव, वीरेंद्र यादव , पूर्व मुखिया मोहम्मद एनुल, नंदू यादव, मोहम्मद जमील अंसारी, आलोक कुमार,संतोष चौरसिया, मोहम्मद सलीम समेत मिर्जापुरी के ग्राम वासी मौजूद थे.