नवगछिया : न्यू फैशन रेडिमेड दुकान का उद्घाटन सांसद ने किया

EVENT

नवगछिया : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी द्वारा स्टेशन रोड,नवगछिया स्थित न्यू फैशन रेडिमेड दुकान का उद्घाटन किया गया ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मौके पर सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने कहा कि नवगछिया मार्केट का क्रेज आज भी बरकरार है। एक समय में व्यवसायियो को लगा था कि भागलपुर विक्रमशिला सेतु चालू हो जाने से नवगछिया शहर के व्यवसाय पर असर पड़ेगा लेकिन वैसा कुछ नही हुआ,आज और हर क्षेत्र में नवगछिया तरक्की कर रहा है। आज भी उचित मुल्य में हर चीज ग्राहकों को नवगछिया बजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।आज भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का पसंदीदा बजार नवगछिया ही है ।
श्री सांसद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान नोट बंदी से छोटे व्यवसायी और किसानो को हुआ है छोटे व्यवसायी और किसान पीएम नरेंद्र मोदी के नोट बंदी के फैसले से 25 साल पीछे चला गया है । केंद्र सरकार को विकास से कोई मतलब नही है । देश की जनता से लोकसभा चुनाव में किये गये वादे पीएम नरेंद्र मोदी भूल गये । तीन वर्षो में एक भी वादे पुरे नही हुए ।केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल सवित हुई है ।मौके पर दुकान के मालिक प्रमोद कुमार साह,व्यवसायी अशोक भगत,कामता प्रसाद जयसवाल,अजय साह,मुखिया मुन्ना मंडल,घनश्याम यादव,पप्पू  भगत,शैलेश कुमार,नंदू यादव,संजय यादव,पंकज चौधरी आदि दर्जनों कार्यकर्त्ता थे ।