पौधो के कैंप का समापन : अशोक

EVENT

IMG-20160729-WA0006

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया: नवगछिया स्टेशन परिसर में सी एन जी एन व आरपीएफ नौगछिया के तत्वाधान में आयोजित   पौधा वितरण कैम्प का आज चौथे दिन समापन हो गया । अंतिम दिन में बाल भारती विद्यालय के बच्चों ने पेड़ बचाओ शीर्षक पर नुक्कर सभा का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने हरियाली को बचाने का सन्देश दिया ।

संस्था के द्वारा गत 4 दिनों से निःशुल्क कई तरह के लगभग 10 हज़ार पौधे बाँटें गए । सभा के अंत में प्रवक्ता अशोक केडिया ने बताया कि अब हम लोग बरसात के  महीने में पौधा लगाने का  काम करते आ रहे है तथा कल शनिवार को नौगछिया के  आदर्श  विद्यालय में एक सौ पौधे सीएनजीएन के द्वारा  लगाए जाएंगे ।

आरपीएफ के प्रभारी जावेद अहमद व संस्था के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । अध्यक्ष ने कहा की हर वर्ष सीएनजीएन के द्वारा नौगछिया शहर में पौधा वितरण का कार्यक्रम रखा जाता है । लगभग 10 हजार पौधे हर वर्ष नौगछिया अनुमंडलीय क्षेत्र में हरियाली दे रहा है । जिससे यहाँ के वातावरण पर अनुकूल असर हो रहा है ।

मौके पर संस्था के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह , सचिव राजीव गुप्ता , उपसचिव संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम भुडोलिया, सदस्य  सुनील जोशी  , बरुण बाबुल , अरुण मवंडिया , राहुल राजगरिया , मोo फारुख , निखिल गुप्ता  और बाल भारती विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।