शादी की नीयत से लड़की अगवा करने का आरोप, दो पक्षों मे तनाव-Naugachia News

बिहपुर

खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के निरंजन नगर लतीपुर जमालदीपुर में शादी की नीयत से नावालिग लड़की अगवा करने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव और अदावत की स्थिति उतपन्न हो गयी है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संदर्भ जमालदीपुर के निरंजन नगर के कुख्यात अपराधी निरंजन सिंह उर्फ निरंजन मंडल ने जमालदीपुर के चन्दन मंडल जमादार मंडल अंपल मंडल खुशबू कुमारी नीलम कुमार संजीव कुमार रीता देवी प्रियंका देवी भवानीपुर पूर्णिया अखिलेश मंडल रुपौली समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध चार दिसम्बर को

निरंजन नगर स्थित पैतृक घर से नाबालिक बेटी को अगवाकर शादी की नीयत से भगाने और जेवर- जेवरात की चोरी करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सभी आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई कर नबालिग लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर ही है.