एक ऐसा शादी कार्ड लोगो ने देखते खा वाह भाई वाह …..

राष्टीय / अंतरराष्टीय

बिहार के पूर्णिया जिले के बिरनिया गाव में रहने वाले वरुण कुमार ने अपने शादी कार्ड में जागरूकता से सम्बन्धित स्लोगन छपवा कर सब को चौका दिया है. इस कार्ड पर सब से दिलचस्प बात यह है कि युवक ने घर में शौचालय की जरुरत और ग्रामीण महिलाओं को सम्मान देने की भावनाओं से जुड़ा स्लोगन छपवाया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्ड पर “बिन शौचालय दुल्हन का श्रृंगार अधूरा है. इसके साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ” जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं. इस पहल की चर्चा पुरे पूर्णिया सहित बिहार में खूब हो रही है. साथ ही युवक के मित्रों और संबंधियों ने भी इस पहल का जोरदार स्वागत किया है.

फ़िलहाल शादी कर रहे वरुण केंद्र प्रायोजित ग्रामीण आवास योजना के बैसा प्रखंड के सहायक पद पर कार्यरत हैं और ये ग्रामीण आवास की हकीकतों को रोज देखते रहते हैं. उनका मानना है कि गांव में बाहर शौच करना महिला सम्मान के खिलाफ है. शादी कार्ड पे स्लोगन छपवा कर उन्होंने शौचालय के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की है.