नवगछिया : एक सप्ताह में लाभुकों को आधार से जोड़े, नहीं तो होगी कार्रवाई : एसडीओ -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया: अनुमंडल के बिहपुर एवं नारायणपुर प्रखंडों के जविप्र के विक्रेताओं के साथ अनुमंडलीय सभागार में बैठक हुई। इसमें एसडीओ मुकेश कुमार ने अनुपस्थित विक्रेताओ से जवाब मांगा। बैठक में सभी विक्रेताओं से आधार सीडिंग की जानकारी ली गयी। समीक्षा के दौरान पाया कि जविप्र विक्रेता द्वारा आधार सीडिंग बहुत कम किया गया है। इसपर एसडीपीओ ने नाराजगी जताई और एक सप्ताह के अंदर लाभुकों का आधार कार्ड लेने का निर्देश दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि अगले माह पुनः समीक्षा की जायेगी। समीक्षा में यह भी पता चला कि सभी जविप्र विक्रेता को कितना आधार संग्रह करना है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पाया गया कि डीलरों को अपने आधार सीडिंग करने की जानकारी नहीं थी। एसडीओ ने संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे इस संबंध में विक्रेताओं को इसकी जानकारी दें कि आधार नहीं देने वाले उपभोक्ताओं का खाद्यान्न आपूर्ति बंद हो जायेगी। एसडीओ द्वारा अपात्र लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है एवं राशन कार्ड रद्द कराने का निर्देश दिया गया।

उपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन लाभुकों का आधार कार्ड नहीं बना है, उसे प्रखंड में बुलाकर बनवाएंगे। विक्रेता माह के 15 तारीख तक ड्राफ्ट लगाएंगे। समय पर ड्राफ्ट नहीं लगाने वाले विक्रेता पर कार्रवाई की जायेगी। एसडीओ ने सभी जविप्र विक्रेताओं को मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत लोगों को शौचालय बनवाने की अपील करने का निर्देश दिया एवं व्यापार स्थल पर बैनर-पोस्टर लगवाने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएसओ इमरान आलम, एमओ अंजनी कुमार, दीपक, कन्हैया सहित जविप्र विक्रेताओं ने भाग लिया।