रंगरा प्रखंड कार्यालय में हो रहा था गन्दा काम, लोगो मे आक्रोश पर फिर क्या १०० लोग पहुच गये और ..-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया – रंगरा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है. प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों के बीच व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आज मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना दे रहे लोगों में कई पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे सैकड़ों लोग शामिल थे. धरना में शामील चानो देवी, प्रमिला देवी, सूरो हरिजन, महेश्वर हरिजन, कुंती देवी ,आशा देवी, गीता देवी, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह, शंभू सिंह, अरुणा देवी गणपत सिंह, रोशन सिंह आदि ने बताया कि आरटीपीएस काउंटर पर जाति, निवास, एवं आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में ₹100, राशन कार्ड फॉर्म जमा करने में ₹200 आरटीपीएस कर्मी द्वारा खुलेआम अवैध उगाही की जाती है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंगरा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय के सामने आम लोगों ने दिया धरना

,, आम लोगों से कार्यालय कर्मियों द्वारा अवैध उगाही का लगाया आरोप

इंदिरा आवास सहायक द्वारा गांव में घूम-घूमकर लाभुकों से पैसे की उगाही की जाती है. डेढ़ साल से पूरे प्रखंड में लाभुकों के खाते में पेंशन योजना की राशि नहीं पहुंच पाई है. इसके अलावा मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत होने वाले काम में 5% की कमीशन मांगी जाती है. नहीं देने पर कई तरह के तकनीकी पेच फंसा कर काम में बाधा डाला जाता है.

जिसके चलते पंचायत का विकास अवरुद्ध है. उन्होंने बताया कि इसकी लिखित शिकायत उन्होंने भागलपुर के डीडीसी को भी किया है. लेकिन शिकायत पर आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है ना ही दोषी व्यक्तियों पर अब तक कार्रवाई की गई है. लोगों ने यह भी कहा कि इसके बाद भी अगर प्रशासन ध्यान नहीं देता है और दोषी कर्मियों के विरुद्ध अगर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वह लोग इसके लिए सड़क पर उतरेंगे. लोगों ने बताया कि इसके लिए पूर्ण रूप से यहां के बीडीओ रघुनंदन आनंद जिम्मेदार हैं.