नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में अवैध शराब बेच रहे एक कारोबारी युवक को रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 41 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए कारोबारी युवक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी गोपाल यादव बताया जाता है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे में रंगरा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि भवानीपुर में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की लगातार सूचना मिल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान कारोबारी युवक को 41लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

