नवगछिया : देव दीपावली पर दीपों से प्रकाशमय हुए मंदिर.. मंदिर में किया गया भव्य आयोजन -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया – नवगछिया शहर के विभिन्न मंदिर एवं धार्मिक स्थलों पर मनाया गया देव दीपावली नवगछिया के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर धूमधाम से देव दीपावली मनाया गया. शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर महंत स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में लक्ष्मीपुर रोड स्थित शिवशक्ति योगपीठ आश्रम में 5100 एवं नगरह वैसी स्थित महा श्माशानी उग्र कालिका सिद्ध शक्तिपीठ मंदिर में 11000 दीप जलाकर देव दीपावली का उत्सव मनाया गया. सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जगतपति महादेव मंदिर में शिव रात्रि कमिटी का देव दीपावली

नवगछिया के गौशाला स्थित जगतपति महादेव मंदिर में शिव रात्रि कमिटी द्वारा आचार्य पंडित अजीत पांडे एवं उनके सहयोगी विद्वान आचार्यों के नेतृत्व में पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से पूजन कर दी जलाकर देव दिवाली मनाया गया और महाआरती आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नवगछिया शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया वहीं नवगछिया बाजार में भी दक्षिणेश्वर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं अन्य जगहों पर भी देव दीपावली का उत्सव मनाया गया.