रामनवमी को लेकर की गई बैठक, दिये गये कई दिशा निर्देश

NEWS

नये एसडीओ के नेतृत्व में हुई पहली बैठक

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीओ ने दिया अपना परिचय

नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल सभागार में नये अनुमंडल पदाधिकारी डा आदित्य प्रकाश के अध्यक्षता में मंगलवार को पहली बैठक अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी, बीडीओ व सीओ सहित जन प्रतिनिधियो के साथ की गई.

जिसमें सर्व प्रथम सभी के परिचय के बाद खुद आपना भी परिचय दिया. एसडीआे ने बताया की वे पूर्णिया जिले के रहने वाले है, दार्जलिग में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद डीपीएस आर के पुरम में पढाई के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉक्टरी की पढाई कर अमेरिका में जा कर दो साल डॉक्टर के रूप में अपना योगदान दिया, वही से बीपीएससी की परीक्षा पास कर बिहार केडेट में पहुचे. अपना परिचय देने के बाद बैठक में मौजद  जन प्रतिनिधियेा ने एसडीओ से सवाल किया की आपकी शादी हुई है या नही, जिसके बाद उन्होने बताया की उनकी शादी नही हुई है. बैठक का आयोजन आगामी रामनवमी को लेकर किया गया था रामनवमी क ेमौके पर नवगछिया पुलिस जिला के सभी ऐसे जगहो को चिन्हीत किया गया, जहा मेला का आयोजन होता है. इसके अलावा मूर्ति विर्षजन वाले जगहो को चिन्हीत किया गया. और जन प्रतिनिधियो से सवाल किया गया की इलाके मेे ऐसा कोई भी जगह हो जहा मेला के अवसर पर विधी व्यवस्था में व्यवधान आये, एेेसे जगहो की सूचना दी जाये. इसके अलावा विसर्जन स्थल पर गोताखोर व एसडीआरफ की टीम तैनात रहेगी. साथ ही मेला के चिन्हीत जगहो पर सिविल मजिर्स्टेट व पुलिस अधिकारी मौजूद रहेगे. वही बैठक में मौजूद बीडीओ गोपालपुर को सुकटिया बाजार में लगने वाले मेले को लेकर सुरक्षा सहित मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कई दिशा निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान मौजूद नवगछिया थाना के द्वारा कहा गया की उनके क्षेत्र में दो जगहो पर प्रतिमा बिठाई जाती है, वही नारायणपुर में भी दो जगहो पर प्रतिमा स्थापित किया जाता है. वही झंडापुर में दो जगहो पर प्रतिमा बैठाई गई है. वही एसडीओ ने कहा की मेले को लेकर अनुमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर वह यहा संपर्क कर सकते है. साथ ही बैठक में मौजूद जन प्रतिनिधियेा को कहा की कभी भी फोन करे  मेरा फोन खुला रहेगा मै एक रिग में फोन उठाता हूं. इस मौके पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.