नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने कहा कि सीबीआई के विशेष अदालत द्वारा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी को दोषी करार दिए जाने के बाद प्रदेश के वंचितो, पिछड़ो, दलितों और गरीबों में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. एक ही मामले में पूर्व मूख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्र जी को बरी (बेल) और पूर्व मूख्यमंत्री श्री लालू यादव जी को दोषी (जेल) इससे साफ जाहिर होता है कि राजनैतिक द्वेष एवं दुर्भावना से प्रेरित होकर लालू जी को जेल भेजा गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन राजद परिवार को आशा है कि ऊपरी अदालत से उन्हें न्याय प्राप्त होगा और लालू जी निर्दोष साबित होंगे. श्री यादव ने कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर केंद्र सरकार के इशारे पर पूरी केन्द्रीय एजेंसी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है.

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. जिस मानसिकता से मनुवादी शक्ति और सामंतवादी शक्ति लालू यादव जी को समाप्त करना चाहती है उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि लालू यादव जी किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, लालू जी एक विचारधारा का नाम है. राजद परिवार का एक-एक कार्यकर्ता लालू यादव जी हैं. भाजपा और आरएसएस के खिलाफ और मजबूत रूप से धारदार तरीके से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया जायेगा. संघर्ष और तेज होगा और केन्द्र और बिहार की सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी.
