भागलपुर: युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को रेलवे होटल टेंडर मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जमानत दिये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजद परिवार को आशा ही नही बल्कि न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में पूरे मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद जी,राबड़ी जी तेजस्वी जी को न्यायालय से न्याय मिलेगा और आरोप मुक्त होंगे। केंद्र सरकार के इशारे पर सुनियोजित साजिश के तहत तेजस्वी जी के खिलाफ सीबीआई द्वारा झूठा मुकदमा करवाया था।

इस मामले के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दबाब में नीतीश कुमार ने राजद से गठबंधन तोड़कर,जनादेश का अपमान कर भाजपा से गठबंधन कर सरकार बनाने का काम किया । एनडीए नेताओं को पूर्ण विश्वास था इस मामले में तेजस्वी यादव को हर हाल में जेल जाना पड़ेगा लेकिन न्यायालय के निर्णय ने उन लोगो के मनसूबे पर पानी फेर दिया।
श्री सांसद देश के विभिन्न हिस्सों से सुधा भारद्धाज, गौतम नौलखा, वरवराराद अरूण फरेरा एवं गुंजा विल्श जैसे समाजिक कार्यकर्ता, लेखक, पत्रकार, वकील, बुद्धिजीवियों को अरबन नक्सलाइट के नाम पर गिरफ्तारी होना देश के लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुख है। मोदी सरकार का यह तानाशाही रबैया बिल्कुल निंदनीय है


इससे साफ जाहिर होता है कि देश मे अघोषित आपातकाल लागू हैं। सच को सच और झूठ को झूठ बोलने और लिखने वालों के खिलाफ सरकार काम कर रही हैं। देश की जनता सब देख रही है । जनता आगामी चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर सबक सिखएगी ।
