राजधानी के पॉश इलाके बोरिंग रोड के सहदेव मार्ग स्थित अनुपम किराना की दुकान के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई है. इस अगलगी में करीब 25 से 30 लाख की सम्पति जलकर खाक हो गई है. जानकरी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बीच की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार इस दुकान में फायर सेफ्टी यंत्र नही था जिसके कारण आग पर तुरंत काबू नही पाया जा सका. सुचना के बाद दमकल ने मोके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
