सनसनी: पूर्णिया के लॉज की आड़ में चल रहा था गन्दा काम बना हुआ था अड्डा, पुलिस ने पकड़ा

भागलपुर / पटना

पूर्णिया के भीड़भाड़ वाले लाइन बाजार चौक पर लॉज की आड़ चल रहे देह व्यापार के अड्डे को पुलिस ने पकड़ा है। हालांकि इस दौरान पुलिस दबिश से ठीक पहले संचालक समेत अन्य लोग फरार हो गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार को दोपहर बाद की गई छापेमारी में वहां से तीन महिलाओं को पुलिस ने बरामद किया है। पांच वर्षों से चल रहे इस धंधे का खुलासा पूर्णिया पुलिस ने कई दिनों की रेकी के बाद किया।

एसपी विशाल शर्मा को मिली सूचना के आधार पर स्पेशल टीम को युवराज लॉज के आसपास तैनात किया गया था। मामला सही पाये जाने के बाद केहाट थाने की पुलिस के साथ एसपी की स्पेशल टीम ने छापा मारा। पुलिसिया पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने देह व्यापार में अपनी संलिप्तता कबूल की। छापेमारी के दौरान लॉज के नौ कमरों की तलाशी ली गई। कई आपत्तिजनक सामान, सीसीटीवी कैमरा और कंप्यूटर मॉनिटर जब्त आदि जब्त किये गये।

सिलीगुड़ी और बंगाल से आती लड़की
पुलिस को एक अलबम भी मिला है, जिसमें सिलीगुड़ी और बंगाल की लड़कियों की तस्वीर है। इसी तस्वीर को दिखाकर लॉज संचालक लगातार ग्राहकों को फंसाया करता था। सूत्रों की मानें तो लड़कियों की तस्वीर वॉट्सएप के जरिए भेजी जाती थी।

हर समय भीड़ रहती है लाइन बाजार में
लाइन बाजार डाक्टरों और दवा दुकानों के लिए जाना जाता है। यहां हर समय भीड़ रहती है। पुलिस ने बताया कि युवराज लॉज का संचालक अवध साहनी है, जिस पर पहले से हत्या, दलाली सहित कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अवध साहनी सहित लॉज से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।