कोसी इंटर विद्यालय पनसलबा के गौरवपूर्ण इतिहास में लगेगें चार चांद ( आज एक बजे से परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज उपस्थित होकर सभी विभागो के सभी कार्यो के लिए संचालन हेतू पूर्णत: दिशा निर्देश करेगे ) ( खगड़िया:-मुकेश कुमार मिश्र ) खगड़िया जिले बेलदौर प्रखंड में 15-16 जूलाई को आयोजित होने वाली गुरु पूर्णिमा महोत्सव में कोसी इंटर विद्यालय पनसलबा के गौरवपूर्ण इतिहास में चार चांद लगने वाला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आमलोगों के अलावा शिक्षा विद् में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। इस कार्यक्रम में कई विद्वान शिरकत करेगे।इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्रागंण में संगीत के साथ साथ ज्ञान की गंगा बहेगी।

शिक्षा विद् का मानना है कि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के असीम कृपा से इलाके के लोगों को अध्यात्म के साथ साथ सनातन धर्म की परंपरा का रसपान कराते आ रहे हैं। यह महोत्सव इलाके के लिए ऐतिहासिक क्षण हैं। इस क्षण को ऐतिहासिक बनाने के लिए आम लोगो के साथ साथ ईलाके के शिक्षा विद् लगे हूए है।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव का कार्यक्रम तीन मंच पर आयोजित किया जाएगा। एक मंच पर नामचीन संगीत कलाकार अपने मधुर कंठहार से लोगों को भक्ति संगीत से मंत्र मुग्ध करेंगे। वहीं दुसरी मंच पर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज आसन पर विराजमान रहेंगे। तथा तीसरे मंच पर आधा दर्जन विद्वान प्रवचन कर्ता द्वारा गुरु एवं शिष्य के मधुर प्रेम की व्याख्या बिंदु वार करेंगे। इस ज्ञान रुपी मधुर वचन को सुनने के लिए इलाके लोग इंतजार में हैं।

वहीं 16 जूलाई को संध्या की बेला में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के मुखारबिंद से भक्तजन आशीर्वचन का रसपान करेंगे। इस महोत्सव में बाल नृत्यांगना सरस्वती भारतीय संस्कृति की वेशभूषा धारण कर अपने नृत्य से लोगों को अचंभित करेंगे। गुरु दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार के साथ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

वहीं महाप्रसाद प्राप्त करने के लिए अलग पंडाल का निर्माण कार्य की जा रही है। तथा कई स्टॅाल लगाएँ जाएंगे । 15 जूलाई को बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष स्वामी से गुरु दीक्षा प्राप्त करेंगे। जिसको लेकर गुरू पूर्णिमा कमेटी के सदस्य व्यापक व्यवस्था में लगे हूए है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि खगड़िया सहित अन्य जिलो एवं प्रदेशो से स्वामी जी के 20-से 25 हजार अनुयायी शिरकत करेगे ।

इस वर्ष गुरू एवं शिष्य के मधुर मिलन का साक्षी कोसी इंटर विद्यालय पनसलबा बनेगा ।जिसको लेकर गुरू पूर्णिमा कमेटी के सदस्य व्यापक व्यवस्था में लगे हूए है। वहीं आज एक बजे इंटर विद्यालय पनसलबा में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज उपस्थित होकर सभी विभागो के सभी कार्यो के लिए संचालन हेतू पूर्णत: दिशा निर्देश करेगे।

