प्रेमिका के घर में पकड़ा गया प्रेमी, पुलिस ने करवा दी शादी, दोनों को दिया आशीर्वाद

भागलपुर / पटना

पटना : एक लड़का और लड़की के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच जाया करता था। शनिवार को भी वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इस बीच लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और थाने लेकर चले गये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और वर-वधू पक्ष को शादी के लिए राजी कर लिया। प्रेमी युगल की शादी असपुरा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में रानी तालाब पुलिस ने करा दी गई। पुलिस वालों के साथ गांव वालों ने भी दोनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के काब गांव निवासी धनंजय शर्मा की पुत्री ब्यूटी कुमारी का नौबतपुर थाना के अजमा गांव निवासी केदार सिंह के पुत्र राहुल कुमार के साथ काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

प्रेमिका के बुलाए जाने पर राहुल उससे मिलने आज काब गांव स्थित उसके घर गया तो लड़की के परिजन उसे पकड़कर रानीतालाब थाने ले गए। उधर पुलिस के खबर दिए जाने पर लड़के के परिजन भी थाने पहुंच गए।

दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप किया और लड़के और लड़की के बालिग होने का हवाला दिया तो वे शांत हो गए। दोनों पक्ष रजामंदी से शादी करने को तैयार हो गए। पुलिस ने तुरंत दान महाकल्याण की तर्ज पर पंडित को बुलाया और परिजनों से दो घंटे में शादी की तैयारी करने को कहा।

तैयारी पूरी होने के बाद बताया प्रेमी युगल को असपुरा सूर्य मंदिर ले जाया गया जहां विधि-विधान से शादी करा दी गई। थाना प्रभारी उदयनारायण झा ने दोनों को आशीर्वाद प्रदान किया और विवाह का तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने का सुझाव दिया।