नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गंगा किनारे बगीचे में नारायणपुर निवासी मो.सहवाज को प्रेम प्रसंग को लेकर गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को लगभग 3:30 बजे बलाहा गंगा किनारे बगीचे में गोलीबाड़ी सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने बगीचे में युवक को तड़पते देखा तो लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल मधुरापुर बाजार पहुंचाया व भवानीपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोली लगने को लेकर प्राईवेट डाक्टर ने अस्पताल में नहीं देखा तब परिजन के साथ लगभग 4:30 बजे जख्मी युवक को ठेला गाड़ी पर लादकर भवानीपुर थाना पहुंचा. जहां पुलिस ने डा.आँनंद मोहन के निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. प्रतयक्षदर्शियों ने बताया कि गोलीबारी के पहले दोनों पक्षों में बगीचे में ही मारपीट हुई.जिसमें जमकर लाठी डंडे बरसे हैं जिसमें दोनों पक्षों की और से लोगों की घायल होने की सुचना हैं जिसे प्राईवेट अस्पताल इलाज कराया जा रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार दर्जनों चक्र गोलीबारी हुई. ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की रात्रि प्रेम प्रसंग को लेकर मुस्लिम टोला नारायणपुर में पंचायत हुई थी जिसमें लड़का पक्ष मो.भोले ने शादी करने से इंकार कर दिया तो दूसरी और मो.नजीर की पुत्री मुन्नी खातुन भोले से ही शादी करने की बात कही. शादी से इंकार करने पर लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गया. बात बिवाद हो गई. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा सुलह करा दिया गया. लेकिन आवेश में लड़की पक्ष के लोगों द्वारा गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है.
जख्मी सहवाज ने बताया कि हथियार से लैस एक बाईक पर सवार मो.भोला दो लोगों के साथ आए और भोला पर गोली चला दिया.जो गोली मेरे जाँघ में लग गई. हमलोग गंगा स्नान कर गंगा किनारे बलाहा बगीचे में बैठे थे. जख्मी युवक ने आरोप लगाया कि आक्रोशित परिजनआवेश में लड़की पक्ष के मो. ग्यूस, मो.नजीर, मो.भोला, मुन्नी खातुन ने साजिश के तहत हत्या करने की नियत से गोलीबारी कर हमला किया. देर शाम जख्मी मो.भोला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है.
