
नवगछिया : भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का भव्य स्वागत नवगछिया के मकंदपुर चौक पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में किया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एमएलसी चुनाव के लिए कमर कस कर मैदान में उतर जाने को कहा. इस अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी जगदीश चंद्र, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जयप्रकाश यादव, विनोद यादव, प्रवेश यादव, मृणाल शेखर, कुमकुम देवी, सभना आजमी, गगन कुमार, अखिलेश मंडल, गौरव सिंह, शशिभूषण यादव, दिनेश यादव, देवेन्द पासवान आदि अन्य भी थे.
