कदवा में वॉलीबाल खेल का किया आयोजन

खेल

04 naug wijeta bolly boll teem

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा के दुर्गा मंदिर परिसर में, रविवार के दिन मॉ दुर्गा क्लब खैरपुर कदवा की ओर से वॉलीबाल टूर्नामेंट खेल का आयोजन किया गया. मैच में धनेसपुर, खैरपुर कदवा, परवत्ता, नवटोलिया, अरजपुर, चण्डिका स्थान व प्रा टोला कदवा समेत कुल आठ टीमों ने शामिल होकर, अपने-अपने भाग्य को आजमाया. जहाँ खैरपुर कदवा व परवत्ता ने सभी को पछाडते हुए, फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनायी. जिसमें परवत्ता ने खैरपुर को 3-0 से हराकर, अपने जीत का परचम लहराया. जहाँ खेल में रेफ्री (निर्णायक) धीरज कुमार, मुकेश कुमार, बरुण कुमार, श्याम सुंदर सिंह व उद्घघोक गंगाधर राय थे. जीत के बाद विजेता टीम परवत्ता की ओर से खेल रहे सत्यम कुमार को नंदनी सरकार ने मैन अॉफ दी मैच व हिटर के रूप में कप व शिल्ड मैडल से पुरस्कृत करते हुए कही- निरंतर प्रयास से किसी को  भी जीता जा सकता है. खेल से हमारे समाज होते हैं और इससे समाज के छोटे बच्चे को भी प्रेरणा मिलती है. इसी तरह हमारे समाज आगे बढे. साथ हीं खेल के आयोजक महोदय को बधाई देते हुए, अगले साल इससे भी बडा खेल का आयोजन करने की बात कही. उसके बाद सभी उप विजेता टीम को कदवा ओपी के सहायक थानाध्यक्ष एस पी मंडल व पैक्स अध्यक्ष पंकज जयसवाल ने शिल्ड मैडल से पुरस्कृत किया. मौके पर सरपंच बिरेन्द्र मंडल, मुखिया अजय कुमार, नंदनी सरकार, मुन्ना मंडल, सुबोध मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित थे.