विक्रमशिला पूल के जाम ने ले ली सिंकदर की जान, रास्ते में ही सिकंदर ने दम तोड़ दिया था-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया  : जाम में फंस कर अब लोगों की जान जा रही है. विगत पंद्रह दिनों से विक्रमशिला सेतु मरम्मती करण कार्य के कारण रोज लग रहा जाम अब लोगों की जानें ले रहा है. बुधवार को नारायणपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ऑटो चालक खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया चुकती निवासी सिकंदर यादव की मौत विक्रमशिला सेतु पर जाम लगने के कारण हो गयी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– मायागंज जेएलएनएमसीएच पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
– जेएलएनएमसीएच में किया गया सिकंदर का पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार सड़क हादसे के तुरंत बाद करीब सात बजे सिकंदर को नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया गया. नारायणपुर पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सिकंदर की हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया गया. नारायणपुर पीएचसी से सिकंदर यादव को लेकर 7.45 मिनट पर जेएलएनएमसीएच के लिए रवाना किया गया.

ऐंबुलेंस को भागलपुर मायागंज जेएलएनएमसीएच अस्पताल पहुंचने में करीब पौने चार घंटे लग गये. ऐंबुलेंस भागलपुर अस्पताल करीब 11.30 में पहुंची. चालक बद्री मंडल ने कहा कि पुल पर जाम रहने के कारण वे लोग करीब पौने चार घंटे में भागलपुर पहुंचे. अस्पताल पहुंचने के बाद ही सिकंदर को मृत घोषित कर दिया गया.

इसके बाद जेएलएनएमसीएच अस्पताल में ही सिकंदर यादव के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को शव सौंपा गया. स्थानीय लोगों का कहना हैकि अगर ऐंबुलेंस समय से पहुंच जाता तो शायद सिकंदर को बताया जा सकता है. मालूम हो कि सिकंदर मानसी से अपनी ऑटो में सवारी लेकर नवगछिया के लिएनिकला था. नारायणपुर के रामूचक गांव के पास राजमार्ग पर ऑटो हादसे का शिकार हो गया और कुल पांच लोगों की मौत हो गयी.