बंद घर से उड़ा ले गए घर के कीमती सामान
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलानी में चोरी जैसी अप्रिय घटना फिर से घटी. शनिवार की देर रात चोरों ने अपना हाथ फिर एक बार साफ कर लिया. इस बार चोरों ने कॉलानी निवासी अरविन्द कुमार के घर को निशाना बनाकर घर में रखे नगदी, जेवरात, बेग में रखे जमीन के कागजात समेत कई कीमती सामान चुरा ले गए. अरविन्द कुमार ने बताया कि वह सुल्तानगंज थाना में सिपाही है. वह चार दिन पहले अपने पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल गया हुआ था.
जिसके बाद चोरों ने मौका पाकर घर में रखे सामान उड़ा ले गया. वहीं मामले की जानकारी नवगछिया थाना में मिलने के बाद नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु पहुचे. घटना स्थल का जायजा लेने के बाद डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि चोरी जैसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा, इसके अलावा उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से कहा कि अगर कॉलानी के किसी व्यक्ति के पास चोरों की कोई भी जानकारी हो तो वे निशंदेह इसकी जानकारी प्रसासन को दे सकते है, उनका नाम गुप्त रख कर पुलिस कार्रवाई करेगी. वहीँ थाना प्रभारी ने कहा कि चोर की तलाश के लिए लगातार कोशिश की जा रही है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

राजेंद्र कॉलानी में लगातार हो रही चोरी
कॉलानी में एक दिन पहले ही अपनी माँ के श्राद में नगरपारा गये फौजी मुरारी कुमार सिंह के घर में चोरी जैसे अप्रिय घटना हुई थी. राजेंद्र कॉलानी में बीते माह 24 मई को नवगछिया के जमुनिया पंचायत के सरपंच संतोष भगत के घर का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात समेत नगदी भी उड़ा ले गए थे,

वहीं पिछले महीने राजेंद्र कॉलानी के साधो मंडल के घर में भी चोरों ने हाथ साफ करने का प्रयास किया था मगर घर वालों के सूझ बूझ की वजह से चकरी होने से बचा था. कुछ महीनो पहले सरकारी अमीन के घर में भी चोरों ने डाका डाला था. राजेंद्र कॉलानी के स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोग दिन में भी अपने घर में ताला मारकर निकलने से डरने लगे हैं. मालूम हो की नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलानी में चोरी डकैती जैसे वारदात हमेशा होती है. कॉलनी के चोर हरेक दिन तलासते रहते है की किसके घर में चोरी की जा सकती है, चोर की नजर में हमेशा कॉलनी के किसी न किसी घर में बनी रहती है. चोरों को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि घर में कोई हो या न हो. वे लोग चोरी करने के पहले घर की पूरी तहकीकात कर लेते हैं. बता दें कि कुछ महीने पहले जिस अमीन के घर में चोरी हुई थी, उस घर के बारे में चोरों को सारा कुछ पता था घर से अंदर बाहर जाने का रास्ता कहाँ कहाँ से है, जिसके बाद चोर घर के छिपे रास्ते से अंदर घुसकर अमीन और उसकी पत्नी का मुंह बांध कर पूरी रात घर की तलाश कर घर में रखे जेवरात समेत नगदी ले उड़ा था.
