बिहार और झारखंड के बीच जोड़ने वाली एक छह किलोमीटर लंबा नदी पुल का निर्माण किया जाने वाला है. महात्मा गांधी सेतु के बाद यह गंगा नदी पर फोरलेन पुल जो दुसरा बड़ा सबसे लंबा पुल होगा. बिहार के नारायणपुर स्थित मनिहारी बाइपास और झारखंड के साहिबगंज के बीच गंगा नदी पर फोरलेन का निर्माण होगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार के नारायणपुर स्थित मनिहारी बाइपास और झारखंड के साहिबगंज के बीच गंगा नदी पर बनने वाले फोरलेन का आधारशिला रखने के लिए पीएम मोदी छह अप्रैल को दोपहर एक बजे साहिबगंज में पहुंचेगें. इस पुल निर्माण के बाद एनएच 131 ए तथा एनएच 131 बी के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा. इसके अलावे यह नदी पुल बिहार के सीमांचल को झारखंड के संथाल परगना से जोड़ेगा. यह पुल एनएच पर ट्रैफिक का भार कम होने से पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में मिल का पत्थर साबित हो सकता है.

इसके अलावे राजमहल के समुदा में बंदरगाह निर्माण की भी योजना है इस बंदरगाह बनने से देश के अन्य स्थानों के लिए मालवाहक जहाजों का परिचालन साहिबगंज एवं मनिहारी के रास्ते प्रारंभ हो जाएगा जिससे बिहार के आर्थिक विकास में मददगार साबित होगा. इसके अलावे बिहार के कटिहार से मनिहारी एवं अमदाबाद के बीच फोर लेन एनएच 131 ए का निर्माण भी कराया जाएगा जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.
