गेट-2017 में टॉपर बिहार का छात्र शिवम बना

भागलपुर / पटना

इस बार आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2017 का रिजल्ट घोषित हो गया है जिसमे बिहार के छात्रों के लिए बेहतर रहा है. इस बार का टॉपर बिहार की राजधानी पटना का छात्र शिवम बना है जिसने 100 मार्क्स की परीक्षा में 81.25 अंक प्राप्त कर पुरे देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर बिहार का मान सम्मान बढ़ाया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना के राजीव नगर के रहने वाले छात्र शिवम के अलावे इस परीक्षा में बिहार के अन्य छात्रों ने भी बाजी मारी है. बिहार के सैकड़ों छात्रों का रिजल्ट बेहतर हुआ है पटना का शिवम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम में टॉप किया है. बता दें कि सभी ट्रेडों को मिलाकर इस परीक्षा में पांच से सात लाख छात्र इसमें शामिल होते हैं.

इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम से एक लाख से अधिक परीक्षार्थी देश भर से इसमें शामिल हुए थे जिसमे शिवम ने पहला स्थान प्राप्त किया है. शिवम रायपुर स्थित एनआईटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र रहा है और उसके रैंक के आधार पर पीएसयू मिलना तय है. हालांकि एनटीपीसी के अलावे कई बड़े संस्थानों से भी बुलावा आ सकता है. शिवम ने बताया कि इसके लिए वह दिल्ली में रहकर तैयारी की उसे बेहतर संस्थान से कॉल का इंतजार है. शिवम ने अपनी सफलता में पापा राणा अजय कुमार सिंह व मां रेणु सिंह का बड़ा हाथ बताया. उसके पापा सिविल इंजीनियर मां घरेलू महिला हैं. एलएनटी में प्लेसमेंट के वाबजूद नौकरी नहीं करके तयारी में जुटा रहा और रोजाना ऑनलान टेस्ट सीरीज में शामिल होता रहा जिसका नतीजा सबके सामने है.