पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक झूठ की मशीन है, हर भाजपाई झूठ की मशीन है- सांसद

शिक्षा/जानकारी

भागलपुर : आज राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि राजद के कार्यकर्ताओ को भाजपा हटाओ देश बचाओ के संकल्प के साथ पुरे देश में अभियान चलाने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश में देश को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी की विचार धारा ही बचा सकता है। इस लिए पूरी ताकत के साथ राजद कार्यकर्ताओ को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने की जरूरत है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार में पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक झूठ की मशीन है । हर भाजपाई झूठ की मशीन है इस भाजपाई को कोई अगर इस देश में सबक कोई सिखा सकता है तो वो हमारे नेता लालू प्रसाद जी है । इस लिए राजद द्वारा 27 अगस्त गाँधी मैदान में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओं रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से ही कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए । यह रैली देश को नई दिशा देने का काम करेगी ।वर्तमान समय में कार्यकर्ताओं को प्रशिगण की अति आवश्यकता थी । क्यो कि देश मे लोगो को गुमराह करने वालों की सरकार बन गई है । इस तरह के झूठ की राजनीति करने वाले पार्टी को जनता के बीच उनके खामियों को व चाल और चरित्र को उजागर करने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रशिगण दे कर लेस करना जरूरी था।मिशन 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओ को हर तरह से प्रशिगण दे कर तैयार किया जाना समय की मांग थी।इस लिए इस तरह की प्रशिक्षण प्रमंडल स्तर पर कार्यकर्ताओ प्रशिक्षित करने की भी जरूरत है और पार्टी इस तरह की कार्यक्रम करेगी । समाज के हर वर्गो को जोड़ने के लिए हमारी पार्टी अभियान चलायेगी । हमारे कार्यकर्ता बूथ लेवल पर मजबूत और जुझारू संगठन तैयार करेगी । युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को ऐतिहासिक बताते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी को बधाई दी है।विधायक वर्षा रानी,विधायक रामविलास पासवान,युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव,राजद के महानगर अध्यक्ष प्रो सलाउद्दीन अहसान,संजय मंडल,राबिया खातून,शैलेश कुमार सहित भागलपुर जिला के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्ष ने प्रशिगण शिविर में भाग लिया।