नवगछिया : पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की गोली मार कर हत्या, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

NEWS

नवगछिया : नवगछिया में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना इलाके के खरीक ध्रुवगंज पेट्रोल पंप की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि मुताबिक पेट्रोल पंप कर्मी महेश साह शुक्रवार की रात की ड्युटी में था और स्टाफ रूम में वह सो रहा था। इसी दौरान दो अपराधी उसके कमरे में प्रवेश कर गये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गयी, जिसके बाद नवगछिया एसडीपीओ समेत खरीक थाना पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और मामले की तफ्तीश के साथ पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला।

सीसीटीवी फुटेज में दो गोली चलाये जाने की स्पष्ट तस्वीर आयी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने खरीक चौदह नंबर सडक को भी घंटों जाम रखा।