नवगछिया : बिहपुर और नारायणपुर के 24 पंचायतों में 21 में महिलायें आगे रही.. मतदान की तस्वीर साफ

NEWS

नवगछिया : ईवीएम जमा होने के बाद बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड के मतदान की तस्वीर साफ हो गयी है। बिहपुर में 59.8 और नारायणपुर में 61.09 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में खास बात यह रही कि दोनों प्रखंडों के कुल 24 में से 21 पंचायतों में वोट देने में महिलाएं पुरूषों से आगे रही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहपुर प्रखंड में 58.09 प्रतिशत पुरूष और 61.71 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम झंडापुर पूरब और सबसे अधिक मतदान मरवा पूरब पंचायत में हुआ। मरवा पूर्व में 68.72 और झंडापुर पूरब में 51.13 प्रतिशत मतदान हुआ। नारायणपुर प्रखंड में 58.17 प्रतिशत पुरूष और 64.36 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। सबसे कम सिंहपुर पश्चिम और सबसे अधिक शहजादपुर पंचायत में मतदान हुआ। शहजादपुर में 76.23 और सिंहपुर पश्चिम में 52.46 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिहपुर

वभनगामा 57.75 62.47 59.96

बिहपुर दक्षिण 55.19 57.32 56.23

बिहपुर जमालपुर 55.69 55.56 55.62

बिहपुर मध्य 58.64 60.88 59.71

बिहपुर पूरब 58.17 65.46 61.59

धरमपुर रत्ती 57.15 62.7 59.78

हरिओ 65.24 79.32 67.64

झंडापुर पश्चिम 62.14 65.87 63.86

झंडापुर पूरब 49.17 53.39 51.13

लत्तीपुर दक्षिण 59.25 61.98 60.55

लत्तीपुर उत्तर 55.69 62.17 58.77

मरवा पश्चिम 57.92 58.41 58.15

मरवा पूरब 67.41 70.22 68.72

नारायणपुर प्रखंड

बैकठपुर दुधैला 64.08 63.33 63.73

भवानीपुर 49.56 59.88 54.4

जयपुर चुरहर पश्चिम 52.07 62.33 57

जयपुर चुरहर पूरब 57.79 62.61 60.05

नगरपारा दक्षिण 62.73 70.09 66.16

नगरपारा पूरब 58.09 61.15 59.9

नगरपारा उत्तर 58.28 61.74 59.91

राजपुर 61.44 80.44 70.35

शहजादपुर 76.72 75.69 76.23

सिंहपुर पश्चिम 47.91 57.41 52.46

सिंहपुर पूरब 58.12 59.68 58.84

जिला परिषद के लिए 24 ने नामांकन पत्र दाखिल किया

जिला परिषद सदस्य के लिए सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में 24 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दिन भर सदर अनुंमडल कार्यालय के आसपास भीड़ लगी रही। सबौर उत्तरी से पांच, सबौर दक्षिणी से पांच,गोराडीह पश्चिमी से चार,गोराडीह पूर्वी के तीन,नाथनगर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 से चार और नाथनगर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।