नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रक्त संग्रह युनीट का उद्घघाटन नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी राघवेन्द्र सिंह, भागलपुर मायागंज अस्पताल के सीएस विजय कुमार, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाध्यक्ष वी पी राय, डॉ विपी चौधरी द्वारा उद्घघाटन किया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उद्घाटन होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह बल्ड रक्तसंग्रह युनीट का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के सभी पदाधिकारीयों द्वारा यह अच्छी शुरूवात हुई. यहां पर बहुत दिनों से बल्ड स्टोर के लिए मांग कि जा रही थी. और वहीं सीएस विजय कुमार ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ वीपी राय के पहल पर यह रक्तसंग्रह युनीट का बूधवार को नवगछिया में उद्घघाटन किया गया. उन्होनें यह भी कहा कि अागे भी यह कार्य होते रहेगा. मालुम हो कि बूधवार को हुए रक्तसंग्रह युनीट में कुल सात युनीट रक्तसंग्रह हुआ. जिसमें कि पहले में रक्त देने वाले में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के लिपीक विपीन कुमार राय ने आपना रक्त दिए. उसके बाद नवगछिया बाजार के आई स्पेशलिस्ट डॉ बीएल चौधरी के पत्नी निलम चौधरी ने अपना रक्त दान किए. उसके बाद में अमीत कुमार, अशोक केडीया ने भी अपना रक्त दान किए. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रक्त दान देने वालों के लिए खाने पुरी व्यवस्था किया गया था. इस मौके पर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के डॉ मुरारी पोद्दार, डॉ अरूण कुमार सिन्हा, डॉ उज्वल, डॉ भारती सिन्हा और विभाष सिंह, अजय सिंह, अजित कुमार, अमीत कुमार, सज्जन कुमार, प्रवीण कुमार, गुड्डू कुमार व अन्य कई अस्पताल कर्मी मौजूद थे.

