पत्नी को जहर खिलाकर हत्या के मामले में पति को भेजा जेल -Naugachia News

Crime Reoprts

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के विरबन्ना में रिशते में चाची के साथ अवैध संबंध व ससुराल से दहेज में मोटरसाइकिल की माँग पूरी नहीं करने पर पति उदय मंडल द्वारा मारपीट कर पत्नी रानी देवी को मंगलवार की रात्रि जहर खिलाकर हत्या कर देने के आरोप में भवानीपुर पुलिस के अनि बिजयशंकर सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सोंप दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतिका के पिता नवगछिया गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजमा निवासी श्यामदेव राय ने दामाद उदय मंडल पर भवानीपुर ओपी में प्रथमिकी दर्ज के बाद मृतिका के पति उदय मंडल को न्यायिक हिरासत में गुरुवार को नवगछिया जेल भेजा.

इधर मृतिका के दोनो पुत्र शिवम 6, सत्यम 1का रो रो कर बुरा हाल है वह मां मां की रट लगाया हुआ है परिजन बच्चे को संभालने में जुटे हुए हैं.कांड का अनुसंधान कर्ता अनि बिजयशंकर सिंह को बनाया गया हैं.