पटना ‘सिपाही विद्रोह’: उपद्रव में शामिल 175 पुलिसकर्मी बर्खास्त

भागलपुर / पटना

भागलपुर : विहान सिंह राजपूत – पटना पुलिस लाइन में उपद्रव मामला में कुल 175 कॉन्स्टेबल बर्खास्त कर दिए गए हैं जिसमें 167 ट्रेनी सिपाही, 8 पुराने पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, साथ ही 23 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें हवलदार, एएएसआई और 3 पुलिसकर्मी ट्रैफिक भी शामिल हैं। सिपाहियों ने शुक्रवार को अपनी महिला साथी की मौत के बाद जमकर गदर काटा था और गुंडागर्दी करते हुए पुलिस पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला किया था।

सभी नामजद और अज्ञात पुलिसकर्मियों पर अपने अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है और पटना के बुद्धा कालोनी थाना में केस दर्ज हुआ था ,दरअसल महिला ट्रेनी सिपाही की मौत के बाद जो हुआ उसने बिहार पुलिस के दामन को दागदार कर दिया है। पुलिस लाइन में हुए इस उपद्रव के दौरान पुलिसकर्मियों ने कई लोगों को पीटा और मीडिया तक को भी निशाना बनाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!