नवगछिया : परबत्ता पुलिस को मिली सफलता मोटरसाइकिल लूट कांड मामले में तीन गिरफ्तार -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास मोटरसाइकिल चालक के साथ हुई लूट एवं मोटरसाइकिल चालक खरीक निवासी छोटू दास को गभीर रूप स घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार अपराधियों में थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी शामिल हैं. परबत्ता एवं खरीक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से पुलिस को सफलता मिली है. परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद सूचना मिलते ही खरीक एवं परबत्ता पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई. पुलिस कार्रवाई करते हुए अपराधियों को विक्रमशिला पुल पहुच पथ से होटल के पास से गिरफ्तार किया गया.

जबकि एक को जगतपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूट की गई मोटरसाइकिल व मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महदतपुर के पास हुई लूट की घटना को भी इन्ही अपराधी गिरोह ने अंजाम दिया है. खरीक में लूट हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर भी पूछताछ की जाएगी.