खरीक : खरीक प्रखंड के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटर हाईस्कूल बहत्तरा राघोपुर में मंगलवार को इंटर के छात्रों से पंजीयन शुल्क ज्यादा लेने की शिकायत की जांच करने मंगलवार को आए पूर्व पार्षद विजय मंडल ने विद्यालय के शिक्षक निरंजन मंडल का कॉलर पकड़कर पीटा और जमकर उपद्रव किया. बीच-बचाव करनेआए शिक्षक विद्यानंद और प्रवीण कुमार को धक्का देते हुए हटा दिया और निरंजन का कॉलर पकड़कर कई बार धक्के देते हुए वह गाली गलोज करते हुए विद्यालय के बरामदे से बाहर कर दिया पूर्व पार्षद ने शिक्षक की पिटाई करते हुए स्पष्ट कहा ऐसे शिक्षकों को विद्यालय में रहने की कोई जरूरत नहीं है उसका जगह विद्यालय से बाहर है शिक्षक की पिटाई से सभी शिक्षक अपने आप को अपमानित महसूस करने लगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित शिक्षकों ने विद्यालय में पार्षद द्वारा किए गए उपद्रव और शिक्षक की पिटाई करने के मामले को लेकर सभी शिक्षक मंगलवार को तकरीबन 4:45 बजे विद्यालय बंद कर राघोपुर स्थित संसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और विधायक वर्षा रानी के आवास पर पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगाई शिक्षकों ने एक स्वर में कहा विद्यालय में पठन पाठन करने लायक माहौल अब रह नहीं गया है शिक्षक विद्यालय आते हैं. उसे पार्षद पीटते ऐसी परिस्थिति में काम करना संभव नहीं है जब तक हमारी हम शिक्षकों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर दिया जाए तब तक विद्यालय में तालाबंदी रहेगी. पीड़ित शिक्षकों ने सांसद आवास पर पहुंचकर शिकायत करने के बाद पूरी राघोपुर पंचायत के सभी बस्तियों में घूम-घूमकर बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया और शिक्षकों के साथ जिला परिषद द्वारा की गई पिटाई गाली गलौज अमर्यादित व्यवहार वाऊ पदम की के बारे में घूम-घूमकर बताया सभी शिक्षकों ने ग्रामीणों से कहा ऐसी परिस्थिति में हम क्या करें आप ही बताइए इसके लिए सभी शिक्षकों ने बुधवार को दिन के करीब 10:00 बजे विद्यालय परिसर में स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों की एक बैठक आहूत किया है. शिक्षकों ने सभी ग्रामीणों और अभिभावकों से उसके घर पर जाकर सम्पर्क किया और कहा कि आप लोग बैठक में जरुर आएं. हम लोग बैठक में ही तय करेंगे कि इस पूर्व पार्षद से निपटने के लिए हमें क्या करना होगा. यह में बैठक में ही तय होगी.

क्या कहते हैं पूर्व पार्षद
पूर्व पार्षद विजय मंडल का कहना है कि उन्होंने किसी शिक्षकों के साथ मारपीट नहीं किया बल्कि शिक्षकों ने ही उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया विद्यालय के 15 से 20 छात्र-छात्राओं ने मेरे आवास पर पहुंचकर मुझसे विद्यालय में शिक्षकों द्वारा इंटर पंजीयन शुल्क में ज्यादा रकम लेने की अवैध वसूली की शिकायत की. शिकायत की जांच करने के लिए मैं विद्यालय पहुंचा वहां मौजूद शिक्षक नियोजन मंडल ने मुझे स्पष्ट कहा जब आपके बच्चे आने पढ़ते हैं तो आप क्यों आते हैं जो रकम वह सही लिए जा रहे हैं. किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं और हॉट टॉक कोई है किसी के साथ मारपीट नहीं. पूर्व पार्षद ने कहा पूर्व पार्षद ने शिक्षकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा किसी भी परिस्थिति में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के विरुद्ध छात्र छात्राओं से पंजीयन शुल्क के नाम पर ₹200 की वसूली नहीं की जाए. दुबारा शिकायत मिलने पर इससे भी बड़ी कार्रवाई होगी.
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षक बख्शे नहीं जाएंगे. जिला पार्षद के कड़े तेवर को देख कर हाईस्कूल बहत्तरा के शिक्षक निरंजन मंडल ने पार्षद से धीमी आवाज में बात करने कहा.शिक्षक के इस बात पर पूर्व पार्षद भड़क गए.पूर्व पार्षद ने कहा कि जब आप के बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते तो आप स्कूल की खबर लेने क्यों पहुंच जाते हैं. किसे छात्र से अवैध वसूली नही हो रही है. वहीं पूर्व पार्षद का कहना है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के मुताबिक विद्यालय को छात्रों से ₹450 अधिकतम लेने है लेकिन विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर ₹600 की वसूली की जा रही है जो गलत है. गलत का विरोध करने के बावजूद शिक्षक सही काम करने के लिए तैयार नहीं. शिक्षक स्कूल में राजनीति कर रहा है. स्कूल में भ्रष्टाचार का आलम है .शिक्षकों की मनमानी चरमोत्कर्ष पर है. इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी.
क्या कहते है पीड़ित शिक्षक
पीड़ित शिक्षक निरंजन मंडल ने बताया कि हम लोग इंटर के छात्र छात्राओं का पंजीयन करवा रहे थे और विद्यालय में नाइन नाइंथ टेंथ का एग्जाम ले रहे थे. छात्रों के बीच में पूर्व पार्षद ने शिक्षकों को गाली गलोज करना शुरु कर दिया उन्हें जब तेज आवाज में गाली गलौज करने के लिए नहीं बोला तो कॉलर पकड़कर फाइट और थप्पड़ से पिटाई की . इसके बावजूद भी मन नहीं भरा धक्का मारकर विद्यालय परिसर से बाहर कर दिया. दोबारा फिर स्कूल नहीं आना. स्कूल आओगे तो ऐसा हश्र करेंगे कि देखने लायक नहीं रहेगा. पूर्व पार्षद ने शिक्षक निरंजन मंडल और अन्य शिक्षकों पर आरोप लगाया है कि अवैध वसूली करने वाले शिक्षकों ने सभी छात्र छात्राओं का पंजीयन रद्द करवा देने उसके शैक्षणिक लाइफ को बर्बाद कर देने की धमकी दी है. शिक्षक के इस बयान से छात्रों में दहशत है में किसी बात को लेकर पूर्व जिला परिषद माहौल गर्म होता देख स्थानीय लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर पार्षद और शिक्षकों अलग हटाया और तत्काल मामले को शांत किया. मामला शांत करने के बावजूद भी मामला शांत नहीं हुआ. शिक्षकों ने घटना की शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी से की है.
क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक
इंटर स्कूल बहत्तरा राघोपुर के प्राचार्य रविरंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार को नाइंथ टेंथ का एग्जाम हो रहा था और इंटर का पंजीयन कराया जा रहा था सैकड़ों बच्चे बरामदे पर बैठकर एग्जाम दे रहे थे इसी बीच पार्षद विद्यालय प्रवेश में मोटरसाइकिल लेते हुए प्रवेश किया और आकर कहने लगा इस स्कूल की व्यवस्था ठीक नहीं है बच्चों से ज्यादा रुपया लिया जा रहा है दूसरे स्कूल में व्यवस्था बहुत अच्छा है लेकिन इस स्कूल की सारी व्यवस्था खराब है लूट का आलम बना हुआ है तरह तरह के आरोप लगाने लगे पार्षद को मर्यादित तरीके से बात करने लगे और जोर जोर से चिल्लाकर गाली गलौज करने लगे इसी पर शिक्षक नियोजन मंगल है उन्हें धीमी आवाज में बात करने के लिए बोला क्योंकि बच्चे परीक्षा दे रहे थे इसी बात पर पूर्व पार्षद ने विजय मंडल ने शिक्षक नियोजन मंडल का कालर पकड़ लिया और धक्का देना शुरु कर दिया बीच बचाव करने के बाद भी हाइट और थप्पड़ से शिक्षक की पिटाई की इतना एनिवर्सरी बरामदे पर से धक्का देकर उप विद्यालय से भगा दिया है शिक्षकों को स्कूलों में रहने की कोई दरकार नहीं है इस घटना से हम लोग काफी व्यक्तित्व और अपमानित महसूस कर रहे हैं हम लोगों ने इसकी शिकायत सांसद और विधायक सूची है उनके आवास पर जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है गांव में अभिभावकों के घर-घर जाकर सुरक्षा की गुहार लगाइए घटना की सूचना बड़ी पदाधिकारियों को दी गई है इस बाबत बुधवार को विद्यालय परिसर में ग्रामीण और पूर्वजन्म की एक बैठक बुलाई गई बैठक में ही आगामी रणनीति तय की जाएगी.
वही. पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल ने स्कूल में शिक्षकों की मनमानी छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने ,छात्र कल्याण की आवंटित राशि लूट की शिकायत बड़ी पदाधिकारियों से की है