भागलपुर : बिजली के पंखा में चुनरी के बनाये गये फंदे से विवाहिता नेहा की लाश लटकी हुई

भागलपुर / पटना

नगर पुलिस ने जुगत भवन में पंखे से झुलती हुई 26 वर्षीय विवाहिता की लाश सोमवार की शाम बरामद की। नेहा कुमारी भगत के रूप में शव की पहचान की गई है। वह मूलत: बारसोई थाना क्षेत्र के भगत टोला की रहने वाली थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेहा के पिता का नाम जयशंकर भगत है। वह अपने पति व ससुर के साथ जुगत भवन के फर्स्ट फ्लोर पर रहती थी। उसके ससुर जुगत भवन के केयर टेकर का काम करते हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नेहा की मौत हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी जुगत भवन में एक विवाहिता ने फंासी लगा ली है। सूचना पर पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि काफी लोगों की भीड़ लगी है। संबंधित शादी समारोह भवन के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एक कमरा के पास लोग ज्यादा संख्या में खड़े थे।

एक कमरा का दरवाजा खुला था और उसके अंदर बिजली के पंखा में चुनरी के बनाये गये फंदे से विवाहिता नेहा की लाश लटकी हुई थी। नेहा के पति शिवकेश भगत पहले से ही मौजूद थे। घर का सामान इधर-उधर रखा था।

पति का कहना है कि उन्हें नहीं पता है कि आखिर उसकी पत्नी ने क्यों आत्महत्या कर ली है। टाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। नेहा के पिता व अन्य परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। उनके आने पर केस दर्ज किया जायेगा।