नवगछिया : नारायणपुर के जयप्रकाश महाविद्यालय में दबंगों द्वारा महादलित परिवार के छात्र नेता अजय कुमार रविदास को चुनाव न लड़ने की धमकी देने और विरोध करने पर अपहरण का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की प्राथमिकी नारायणपुर भवानीपुर ओपी थाने में दर्ज कर ली गयी है. लेकिन घटना की तिथि से दस दिन से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है जबकि पीड़ित छात्र नेता का कहना है कि सभी आरोपी छुट्टा घूम रहे हैं और उसके उपर मेल माफ करने का दवाब दे रहे हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!,, मामले में आरोपी मुखिया व पुत्रों की अबतक गिरफ्तारी नहीं, छुट्टा घूम
रहे आरोपी
,, आरापियों के डर से छुप कर रहे हैं पीड़ित छात्र नेता व उसका परिवार
,, एसडीपीओ से मिल कर की गिरफ्तारी व जानमाल की सुरक्षा करने की गुहार
,, एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष को दिया गिरफ्तारी करने का निर्देश
ऐसी स्थिति में पीड़ित छात्र नेता को भूमिगत हो कर रहना पड़ रहा है. गुरूवार को छात्र नेता अजय रविदास ने पूरे मामल की शिकायत नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन से की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है. मालूम हो कि अजय रविदास ने इस मामले में नारायणपुर नगरपारा के मुखिया नरेंद्र यादव, उसके पुत्र राकेश रौशन उर्फ रौशन यादव और कुमोद यादव को आरोपित किया गया है. अजय रविदास का आरोप है कि 20 मार्च को छात्र संघ चुनाव में अपने मनमाफिक प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए मुखिया पिता पुत्र ने उसे फोन पर धमकी दी कि तुम चुनाव में बैठ जाओ और मेरे पास आ जाओ अन्यथा तुमको गोली मार देंगे.

अजय का कहना है कि 21 मार्च को दोपहर में रौशन यादव और कुमोद यादव ने दस अज्ञात लोगों के साथ उसे जाति सूचक शब्द कह कर प्रताड़ित किया, उसके साथ मारपीट की गयी और पिस्तौल का भय दिखा कर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठा लिया. सभी अपराधी बोल रहे थे कि अब तुम्हें कोसी किनारे ले जा कर काट देंगे. अजय का कहना है कि नारायणपुर एनएस 31 के पास वह मोटरसाइकिल से कूद कर थाना परिसर
में घुस गया तो उसकी जान बच पायी. इस दौड़ान उसका मोबाइल भी छिन लिया गया. अजय ने कहा कि सभी आरोपी दबंग और अपराधी प्रवृति के हैं. इन दिनों उस के परिजनों को भी केस उठवाने में मदद करने की धमकी मिल रही है. वह असुरक्षित महसूस कर रहा है और वह नारायणपुर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचा रहा है.
मुखिया ने कहा
मुखिया नरेंद्र यादव उर्फ भोपाली यादव ने कहा कि किसी के बहकावे में आ कर उसके पुत्र और उस पर इस तरह का आरोप लगाया गया है. पूरा आरोप निराधार है. उन्हें न्याय पर भरोसा है. मामले की निष्पक्ष जांच हो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा.
कहते हैं एसडीपीओ
नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि मामला सत्य पाया गया है. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है. पीड़ित छात्र नेता से पूछ ताछ भी की गयी है. पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी.
