खरीक : चार युवकों के लापता हो जाने से गांव में फैल गई सनसनी, मचा कोहराम -Naugachia News

बिहपुर

खरीक:  खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया में चार युवकों के लापता हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई है. लापता युवक उनके परिजन किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. इस संदर्भ में लापता युवक के पिता शिव शंकर झा ने गुरुवार को खरीक थाना में अज्ञात के विरुद्ध अपहृत करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवकों की सकुशल बरामद के लिए खरीक पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है लेकिन देर रात्रि तक लापता युवकों का सुराग नहीं मिल सका है. युवकों का सुराग नहीं मिलने से नरकटिया में पीड़ित परिजनों के घर विपत्ति का कोहराम मचा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नरकटिया से लापता युवक के भाई दिलीप कुमार झा और अन्य लापता युवकों के परिजन बंटी कुमार रजनीश कुमार ने बताया कि उसका भाई प्रदीप कुमार झा 23 वर्ष अपने मोटरसाइकिल (बीआर10वाई4897)लेकर अपने गांव के ही करीबी दोस्त श्रवण कुमार चौधरी अपने मोटरसाइकिल (बीआर10डब्ल्यू1949) के साथ दोनों दोस्त अपने अपने मोटरसाइकिल से अपने पैतृक गांव नरकटिया से एक रिश्तेदार के घर प्रसाद खाने के लिए बीते 13 नवंबर को दिन के करीब 2:00 बजे दिन में घर से रवाना हुआ. गौरीपुर चौक आने पर गौरीपुर का दो युवक सौरभ कुमार राय पितावली राय और छोटू कुमार 22 वर्ष किताब मृत्युंजय चौधरी उर्फ कल्लू चौधरी गौरीपुर दोनों युवक प्रदीप और श्रवण के मोटरसाइकिल पर पीछे में बैठ गया जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने भी देखा.

शाम ढलने लगा लेकिन देर रात तक चारों युवक वापस घर नहीं लौटा लोगों के घर नहीं होने पर युवकों के घर नहीं आने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी परिजन इधर-उधर ढूंढने भी लगे लेकिन देर रात तक युवक का पता नहीं चला. बीते 2 दिनों से लापता युवकों के परिजन अपने अपने रिश्तेदारों के घर जाकर युवकों की खोज में कर रहे हैं लेकिन कहीं भी लापता युवकों का कोई पता नहीं चल रहा है.

बीते 4 दिन से लापता युवकों की खोजबीन लगातार की जा रही है आखिरकार कोई ट्रेस नहीं होने से परिजनों को किसी बड़ी अनहोनी की घटना घटित होने की आशंका होने लगी है. इस संदर्भ में नरकटिया के लापता युवक प्रदीप कुमार झा 23 वर्ष के पिता शिव शंकर झा ने गुरुवार को खरीक थाना में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. नरकटिया से जो युवक लापता हुए हैं उनमें प्रदीप कुमार झा 23 वर्ष,श्रवण कुमार चौधरी 25 वर्ष,सौरभ कुमार राय उर्फ कारे राय, छोटू कुमार 22 वर्ष पिता मृत्युंजय चौधरी उर्फ कल्लू चौधरी गौरीपुर बिहपुर शामिल है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि लापता युवकों की मोबाइल का सीडीआर निकाल कर उसकी लोकेशन का पता किया जा रहा है खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत अकहा नयागांव तक लोकेशन आ रहा है. खगड़िया जिला से फिर युवक कहां गया.इसका पता लगाया जा रहा है.युवकों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है.