OMG! आपने जुड़वाँ बच्चा सुना होगा मगर बिहार मे हुआ तिरुवा (तीन बच्चा)कुदरत का करिश्मा

भागलपुर / पटना

निजी क्लिनिक में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसे देख डॉक्टर सहित परिजन अचंभित हैं। इस खबर के फैलते ही बच्चे को देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। इसे देख कर लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, शहर के अतिथि पैलेस मोड़ के पास स्त्री प्रसूता रोग विषेशज्ञ की क्लिनिक में अनिता देवी नाम की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जैसे ही ये जानकारी लोगों तक पहुंची वे बच्चे को देखने के लिए भीड़ लग गई।

वहीं, प्रसूता का कहना है कि गर्भवती होने के दौरान उसने हर महीने अन्य जांच के साथ अल्ट्रासाउंड भी करवाया था। जांच के दौरान उसे जुड़वा बच्चे के बारे में बताया गया था। लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा ही कह सकते है महिला ने एक साथ दो लड़के और एक लड़की का सामान्य तरीके से प्रसव हुआ हो। प्रसव के बाद मां और बच्चे पूरे तरह से स्वस्थ्य हैं।