नवगछिया : नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजिव कुमार रंजन के अध्यक्षता में प्रखंड के इंदिरा आवास सहायक, टोला सेवक, उत्प्रेरक, विकास मित्र, जिवीका के कर्मियों के साथ शनिवार को बैठक आयोजित कर सभी कर्मियों से कहा गया कि 21 जनवरी को होने वाला मध्य निषेध अभियान के लिए आप सभी लोग अपने – अपने पंचायत में मानव श्रंखला को लेकर एक कमेटी गठन कर उसकी सुची प्रखंड में दिया जाए. फीर पंचायत अपने अपने पंचायत में एक रैली या नुक्कड सभा निकाल कर लोगों को मानव श्रंखला में आने के लिए जागरूक कराए और वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजिव कुमार रंजन ये भी कहे कि हरेक पंचायत को जौन में बांट दिया गया है़. ढोलबज्जा पंचायत के खैरपुर खलिफा चौक से पचगछिया टोला तक, खैरपुर पचगछिया से हाई स्कूल तक, कदवा दियारा हाई स्कूल से बाबा विशु राउत के आधा पुल तक, श्री पुर, उजानी, पुनामा, नगरह, सौकचा ये सभी पंचायत से बाबा विशु राउत के आधा पुल से तेतरी जिरो माइल तक, खगड़ा यात्री सेट से गरैया यात्री सेट तक विक्रमशिला पहुँच पथ से जगतपुर तक, जिरो माइल नवगछिया से पकरा तक, नवगछिया पकरा चौक से नवगछिया मकनपुर चौक तक मानव श्रंखला में रहेगें.
नुक्कड़ सभा व रैली निकाल कर मानव श्रंखला में आने के लिए प्ररेरित करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
