नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर थाना क्षेत्र राजेंद्र कॉलोनी से एटीएम बदलकर भोले भाले लोगो से ठगी करने के मामले में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के कसमय निवासी प्रशांत कुमार सिंह उर्फ मामू उर्फ दीवाना पिता रमण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रशांत को राजेंद्र कॉलनी के सौरभ सिंह के घर से गिरफ्तार किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!– पूर्णिया जिले के घमदहा का है गिरफ्तार ठग प्रशांत
– नवगछिया पुलिस ने राजेन्द्र कॉलोनी से किया गिरफ्तार
– पांच एटीएम, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व 85 सौ नगद बरामद
नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार प्रशांत कुमार के पास से पांच एटीएम कार्ड, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल व 85 सौ रुपये नगद बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एटीएम बदल कर लोगों के खाते से पैसा उड़ाने का काम करता था. इसको लेकर प्रशांत अपनी गतिविधि एटीएम पास रखता था और एटीएम में पैसे निकलने वाले आए भोले भाले लोगों को सहयोग के नाम एटीएम बदलकर के खाते से पैसा गायब कर देता था.

पुलिस को इसकी तलाश थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि इन दिनों वह नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी में रहकर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस संबंध में नवगछिया थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. गुरुवार को प्रशांत को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
