विवाहिता अपहरण मामले में युवक हिरासत में जेल भेज दिया -Naugachia News

Crime Reoprts

 

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ख़रीक : ख़रीक थाना के उस्मानपुर से विवाहिता अपहरण कांड मामले में नामजद उस्मानपुर के शोभित यादव के पुत्र संतोष यादव को ख़रीक पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक संतोष यादव अपने साथी राहुल समेत अन्य दो साथियों के साथ बीते साल मई माह में उस्मानपुर की विवाहिता को दुष्कर्म करने और हवश मिटाने की नीयत से अपहरण कर लिया.

बीते कई माह तक सभी आरोपितों ने अपहृत विवाहिता से बारी बारी से दुष्कर्म किया औऱ गर्भवती बना दिया.कई माह तक दुष्कर्म होने के बाद सभी आरोपितों ने अपहृत महिला को मधेपुरा जिला के चौसा के समीप छोर दिया.बड़ी मुश्किल से ख़रीक पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त राहुल कुमार को ख़रीक पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर अपहरण और दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

वहीं ख़रीक पुलिस ने बुधवार को दूसरे मुख्य आरोपित संतोष यादव को ख़रीक पुलिस मंगलवार की रात नवादा बहियार से केला बगान के जंगल से काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.उक्त मामले मेंअपहृत महिला के पति ने ख़रीक थाना में अपहरणऔर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है.