नवगछिया : उत्तर प्रदेश के प्रभारी व पूर्व विधायक भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा दीन दयाल जी का शताब्दि वर्ष मना रहा है. उनका कहना था कि विकास की रौशनी गांव गांव तक पहुंचना चाहिए. इसलिए वे सरकार की नीतियों को गांव गांव तक ले कर जा रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर टॉपर घोटाले के माध्यम से निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठ लाख छात्रों को इंटर में फेल कर उनका जीवन बरबाद कर दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके पिछल उनका तर्क है कि परीक्षा में कराई कर दी गयी इस कारण छात्र फेल हुए. श्री चौरसिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि आईएस आईपीएस की परीक्षा में विकास के छात्र काफी अच्छा करते हैं क्या सभी चोरी करके पास करते हैं. उन्होंने राहुल गांधी के ननिहाल जाने वाली बात पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि फसल सुरक्षा योजना जैसे केंद्र सरकार की कई योजना है जो राज्य सरकार की उदासीनता के कारण बिहार में फेल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी की सरकार बनी तब से हमारी सरकार ने सिर्फ घोषणा पत्र पर ही काम नहीं किया.

उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना हमारे घोषणा पत्र में नहीं था लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो बात सामने आयी कि धनाड्य लोग रसोई गैस में मिल रही छूट का लाभ ले रहे हैं. प्रधानमंत्री ने ऐसे लोगों से रसोई गैस में मिल रही छूट को स्वेच्छा से न लेने की अपील की. लोगों ने प्रधानमंत्री की बात को माना और करीब एक करोड़ लोगों ने अपनी सबसिडी छोड़ दी. इसी बचत के पैसे ने मोदी सरकार ने ढ़ार्ई करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनैक्शन दिया.
अभी और ढ़ाई करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के पहले इलाके में यूरिया की किल्लत थी लेकिन प्रधानमंत्री ने नीम कोटेट यूरिया का इस्तेमाल करवाना शुरू किया आज यूरिया की किल्लत समाप्त हो गयी है. श्री चौरसिया ने सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी.
