नमो के नेतृत्व में बढ़ रहा है देश, हर क्षेत्र में हुआ है काम-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

रेल राज्य मंत्री ने कहा तीन साल देश का स्वर्णिम अध्याय

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा नवगछिया रेल परिसर में आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्र्यक्रम को संबोधित करते हुए असोम के रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने कहा कि तीन साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जो भी वादा कर सत्ता में आये. सत्ता में आने के बाद इसे उसे पूरा किया. तीन साल पहले कांग्रेस की गलत नीति के कारण देश बरबाद होने पर था. एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे थे. जनता की सुनने वाला कोई नहीं था.

प्रधानमंत्री ने तीन साल पहले कहा था कि वे भ्रष्टाचार मिटायेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के तीन साल के कार्यकाल में अब तक एक भी घोटाला सामने नहीं आया है. गुड गवरनेंस के मामले में यह सरकार भारतीय लोकतंत्र की पहली सरकार है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की चिंता है. उन्होंने देश को गौरवशाली स्थिति में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनते ही मोदी जी जब विदेश गये तो भारतीय सम्यता और संस्कृति को बढ़ाने का काम किया. उन्होंने विश्व में योग को अंतरराष्टÑीय स्तर पर स्थापित करने का काम कराया. श्री गोहेन ने कहा कि आज विश्व में योग के नाम पर भारत का डंका बज रहा है.

उन्होंने अपने संबोधन में डिजीटल इंडिया की भी चरचा की. उन्होंने लोगों को कैशलेस लेन देन के बारे में भी विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि नार्थ इस्ट में एक समय था जब लोग अपने छोटे छोटे मांग को लेकर आंदोलन करते थे और गोली खाते थे फिर भी मांगों पर विचार तक नहीं होता था. आज भी समय है कि नार्थ इस्ट से वे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री है. नार्थ इस्ट रेलवे के मामले में काफी पिछड़ा था लेकिन उनके मंत्री बनने के बाद नार्थ इस्ट रेलवे में 14 हजार करोड़ रुपये से कार्य हो रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने उज्जवला योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, जनधन योजना, नोटबंदी, बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या योजना आदि के बारे में भी विस्तार से बताया. उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें आप लोगों का आर्शिवाद लेने भेजा गया है. रेल मंत्री ने कहा कि देश में बिना भेद भाव के हर क्षेत्र में काम हुआ है, विश्व में भारत का नाम हुआ है, इसी को कहते हैं सबका साथ सबका विकास.