एनएच 31 पर पिकअप ने बच्चे को रौंदा, मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसरा -Naugachia News

Crime Reoprts

बिहपुर :  शुक्रवार को एनएच 31 पर लड्डू कुंवर पेट्रोल पम्प के पास एक महिन्द्रा पिकअप वैन ने एक बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह दलबल के साथ पहुंचे और वैन को जब्त कर चालक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं ओपी प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि तक बच्चा झंडापुर चकप्यारे के मंसुरी टोला निवासी मोहम्मद साहेब मंसुरी का 11वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहबाज मंसुरी था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपने मां-पिता के साथ टेम्पो से नारायणपुर से अपने घर झंडापुर आ रहा था। एन एच 31 पर लड्डू कुंवर पम्प पर उतरा ही था कि नवगछिया से नारायणपुर की तरफ़ जा रहे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बच्चे को रौंद डाला। घटना के बाद मंसुरी टोला में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।