नवगछिया : बड़े भाई के हत्यारे की तलाश में पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Crime Reoprts

बिहपुर । झंडापुर ओपी पुलिस बड़े भाई अनिल राय के हत्यारे राजू राय को दबोचने के लिये ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। लेकिन पुलिस को अभी सफलता नही मिली है। पुलिस दियारा सहित अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस हत्या मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। मायागंज से फर्द बयान आने के बाद ही केस दर्ज होगा। इधर मृतक अनिल राय के घर दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। अनिल राय का अंतिम संस्कार गंगा तट पर किया गया।

ज्ञात हो की मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर छह राय टोला में जमीन विवाद में छोटे भाई राजू राय ने अपने बड़े भाई अनिल राय की गोली मार कर हत्या कर दिया और फरार हो गया। राजू राय ने अपने भतीजे दीपक के कंधे पर हंसुआ से वार कर घायल कर दिया था। बांस काटने को लेकर विवाद हुआ था।