नवगछिया से भागलपुर चली बाबा के भक्तो की टोली

IMG_20170308_085846

Whatsapp group Join

नवगछिया :नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन से बुधवार की सुबह निकली श्री खाटू श्याम निशान यात्रा पूरे गाजे बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए देर शाम भागलपुर के मंदरोजा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी | जहां  सभी श्री श्याम भक्तों  अपने अपने निशान बाबा के दरबार में समर्पित करेंगे |

IMG_20170308_090116

नवगछिया से श्री श्याम भक्त मण्डल द्वारा निकाली गयी  जिसमें नवगछिया पुलिस प्रशासन द्वारा  भरपूर प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया गया | साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायी गयी  इसके अलावा नवगछिया तेतरी में सावरिया सरकार द्वारा श्याम भक्तो के लिए उनके लिए तेतरी दुर्गा मंदिर में सेवा कैंप लगाया गया इस कैंप में निशान ले कर चल रहे भक्तो के लिये रहने नास्ता मे साबुदाना की  पकोड़ी आलू चिप नींबू पानी चाय की व्यवस्था की गई भक्तों के आनंद के लिए संगीत भजन का भी आयोजन किया गया इसमें भक्तों ने झूम झूम के भजन  का आनंद उठाया

IMG_20170308_093942
इसमें अशोक केडिया सांवरिया सरकार के राहुल यदुका, शिवम् सर्राफ , सोनू केडिया, मयूर केजरीवाल, रंजीत राज, अमृत,  शुभम सर्राफ, विक्की  यादुका, वर्जस,  गौरव, कन्हैया, किशन आदि शामिल थे मंडल के उमंग वर्मा और राकेश भरतीया ने बताया कि इस बार १२० लोगो ने निशान को उठाया है जिसमे नवगछिया के सभी संस्था भरपूर सहयोग कर रहे है सदस्यों द्वारा सभी निशान यात्रियों व श्रद्धालुओं को जल सेवा व अन्य सेवा उपलब्ध कराई जायेगी और जगह जगह नास्ता और पानी का इंतजाम किया गया है | नवगछिया जीरो माईल से भागलपुर जीरो माईल तक ३00 से जयादा  श्याम भक्त सेवा में रास्ते में तैनात रहेंगे मौके पर श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव,  कोषाध्यक्ष के साथ साथ हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार संजीव चौरसिया, नव बिहार नेटवर्क के राजेश कानोडिया, प्रभात खबर से अंजनी, नवगछिया डॉट कॉम से मोहन पोद्दार के अलावा सभी मीडियाकर्मी मौजूद थे

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *