नवगछिया : नवगछिया स्टेशन रोड में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस पदाधिकारी इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशू ने बताया कि इस संबंध में उसे किसी प्रकार की सूचना नहीं है और ना ही इस संबंध में किसी ने कोई आवेदन दिया है.

बताया जाता है कि नवगछिया बाजार में बारात के दौरान एक मनचले युवक ने किसी युवती को छेड़ दिया था. जिसके बाद मारपीट हुई. मारपीट के दौरान गोली फायरिंग की गई.
