नवगछिया स्टेशन पर दस बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार- Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर सोमवार को जीआरपी ने दस बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार युवक कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी अखिलेश कुमार यादव है. जीआरपी थानाध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डाउन सीमांचल एक्सप्रेस में एक युवक अपने बैग में दस बोतल शराब लेकर जा रहा है.

गुप्त सूचना के आधार पर युवक की ट्रेन से उतरने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार युवक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.