नवगछिया। दुर्गेश कुमार, पंचायत चुनाव के सांतवें चरण में रंगरा चौक प्रखंड के 10 पंचायत क्षेत्रों में सोमवार की सुबह सात बजे से ही वोट डालने का सिलसिला शुरू हुई, कुछ छिटपुट हिंसक घटनाओं को छोड़ कर रंगरा चौक प्रखण्ड में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न हुआ। गाँव सरकार बनाये जानो को लेकर पुरुष मतदातओं के साथ-साथ महिला मतदाताओं की लंबी कतार दिखी. जिसका नतीजा महिला के मतदान प्रतिशत पर भी दिखा। रंगरा चौक प्रखड में कुल 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ.जिसमे सबसे अधिक मतदान महिला मतदाताओं ने 76.16% किया,वही पुरुष मतदाताओं ने 67.28% मतदान किया.रंगरा चौक प्रखण्ड में कुल 64,049 मतदाता है, जिसमे पुरुष मतदाता- 33760, महिला मतदाता-30287 एवं अन्य मतदाता-2 है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बता दें कि रंगरा चौक प्रखंड के 10 पंचायतों में 269 पदों के लिए 994 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत 59 मतदान भवनों में बनाये गये 122 मतदान केंद्र में मतदाताओं ने मतपेटियों और ईवीएम में बंद कर दिया है। अब सभी की किस्मत का पिटारा 17 नवंबर को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में खुलेगा। तभी पता चल पायेगा कि मतदाताओं ने किसे नकारा और स्वीकारा।
वही नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज मतदान के दौरान लगातार चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मॉनिटरिंग करते दिखे , एसपी खुद पोलिंग पार्टी और आम लोगों से मतदान केंद्रों पर मोबाइल नहीं ले जाने की हिदायत देते नजर आए , वही पुलिस अधीक्षक कहना है कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है.कई लेयर में फ़ोर्स की तैनाती की गयी है।

रंगरा चौक प्रखंड में हो रहे मतदान का निरीक्षण करने भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन भी मतदान केंद्रों पर पहुँचे शांतिपूर्ण ,भयमुक्त, निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिया , इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शांति पूर्ण चुनाव चल रहा है. कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की बात आई है, जहां पर टीम भेजकर उसको दुरस्त किया गया।
