नवगछिया : पूर्णियां जिले के धमदाहा गांव के पास एक ऑटो और बाइक के बीच हुए टक्कर में नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी शंकर साह के पुत्र गौतम कुमार की मौत हो गयी है. जानकारी मिली है कि गौतम अपने चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने के लिए पूर्णियां गया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहां से लौटने के क्रम में एक ऑटो से टक्कर हो जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है. धमदाहा की स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों का सौंप दिया है.

देर शाम गौतम का शव राजेंद्र कॉलोनी पहुंच गया था. देर रात उसके शव को दाह संस्कार के लिए रवाना किया जा रहा था. घटना के बाद परिजन शोक संतप्त हैं. गौतम एक गैरेज में काम करता था.
