नवगछिया : बुधवार को नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्षा प्रीति कुमारी की अध्यक्षयता में पार्षदों की आम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर पंचायत के विकाश कार्य और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही आगामी योजना, ओ डी एफ पर विचार विर्मश किया गया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंन्द्र प्र वर्मा ने बताया कि केन्द्रीय ऐंजसी के द्धारा सभी वार्ड का सर्व करा एल ए डी लाईट लगाया जाना है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, अजय यादव, मोनी गुप्ता, दीपक भगत ने सफाईकर्मी का वार्ड सह रोस्टर बनवाने की बात कही. वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी, लालमुणि देवी ने लंबित वृद्धा पेंशन अबिंलब भुगतान सहित वार्ड में डस्टबिन मांग की बात कही.

वार्ड पार्षद स्वीटी देवी , सुशीला देवी ने खराब पड़े चापाकल मरम्मत कराने की बात कही. वार्ड पार्षद सुभाष सिंह, मो सलाउद्दीन, सिकंदर साह, माहिल सिंह, नागे सिंह ने फाँगिग छिड़काव की मांग को रखा. बैठक में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टी एन यादव ,प्रधान सहायक आलोक गुप्ता, कनीय सहायक संतोष कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे. नगर अध्यक्षा प्रीति देवी ने बताया कि नये सामजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से पहल की जाएगी.
