नारायणपुर – प्रखंड के शक्ति पीठ महवागढ आशाटोल चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर के मैदान में चल रहे तीन दिवसीय महिला वाॅलीवाॅल प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबले में बेगुसराय ने 3-0 से नवगछिया को हराकर चैंपियन बना .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फाइनल प्रतियोगिता का उद्घघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह , पुवॆ बिधायक ई कुमार शैलेन्द्र, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय पात्र किया. टुर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिजेता टीम के राष्ट्रीय खिलाड़ी सुप्रिया एवं श्रृष्टि को बेस्ट खिलाड़ी का आवाडॆ दिया.मैच के दौरान रेफरी की भूमिका में बैंक कर्मी ब्रजेश कुमार, भवेश शर्मा, नीलेश कुमार, दिलीप शर्मा, जयकांत शर्मा थे.खेल समाप्ति पर बिहपुर बिधायिका बर्षा रानी एवं पैक्स अध्यक्ष शालीग्राम शर्मा के द्वारा बिजेता व उपविजेता टीम को पुरूस्कृत किया गया ।मौके पर जिलापार्षद उषा मिश्रा, जिलापाषॆद राजीव कुमार उर्फ घंटु सिंह, पुवॆ प्रमुख अरविन्द चौधरी ,ललन मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि श्री हरि ,दिनेश यादव, शोषण यादव, पूर्व मुखिया संजय शर्मा, कोकन शर्मा, विन्देश्वरी शर्मा, महराज शर्मा, सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे.खेल के दौरान मैदान में दशॆकों की भीड़ उमड़ पड़े रोमांचक फाइनल मुकाबले में खगड़िया व मधेपुरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सहित नारायणपुर, मधुरापुर बाजार, बलाहा, चकरामी, आशाटोल, पहाड़पुर, तेलडिहा, कुशाहा, रायपुर, आशाटोल, मनोहरपुर, भोजूटोल, पैंकात सहित अन्य गाँव से खेल प्रेमी की भीड़ उमड़ पड़ी.
